तमिलनाडु में आज ख़ुशी का दौर छाया हुआ है। जहां तमिलनाडु के सीएम MK स्टालिन की धर्मपत्नी दुर्गा ने केरल में स्तिथ गुरुवायूर में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में 14 लाख रूपए का सोने का मुकुट दान किया है। जहां इतनी बड़ी कीमत वाले सोने के मुकुट में करीबन 32 सोने के सिक्के लगे हुए हैं। ख़बरों की माने तो MK की पत्नी को ये मुकुट कोयंबटूर के एक व्यापारी ने तौफे के रूप में दिया था। दुर्गा स्टालिन ने सिर्फ मुकुट ही नहीं बल्कि चन्दन घिसने वाली 2 लाख रूपए की कीमत वाली एक मशीन भी मंदिर में दान की है।
मंदिर को दक्षिण द्वारका के नाम से जाना जाता है
सीएम की धर्म पत्नी दुर्गा स्टालिन मंदिर में अपनी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुंची थीं। बता दें की दुर्गा स्टालिन ने जिस मंदिर के दर्शन किये और 14 लाख रूपए का मुकुट दान किया है वो केरल के त्रिशूल जिले में स्तिथ है। जहां भगवान श्रीकृष्ण की गुरुवायुरप्पन स्वरूप की पूजा अराधाना की जाती है। गौरतलब ये है की ये मंदिर पुरे केरल में काफी मशहूर है जिस कारण इसे दक्षिण द्वारका के नाम से भी जाना जाता है।
क्या है मंदिर का रहस्य ?
कथा-पुराणों की माने तो ये मंदिर 5000 साल पुराना है। और इसका निर्माण देवशिल्पी विश्वकर्मा ने किया था। इतना ही नहीं इस मंदिर की ख़ास बात इसकी बनावट है। जिसमें सूर्य की पहली किरण सीधे भगवान् कृष्ण के चरणों पर गिरती है। इस मंदिर में गैर-हिन्दुओं को आने भी नहीं दिया जाता। कई साल पहले इसी मंदिर में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयाललिता ने इस मंदिर में एक हाथी दान किया था।