तमिलनाडु : CM एम. के. स्टालिन को अस्पताल से मिली छुट्टी ,राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तमिलनाडु : CM एम. के. स्टालिन को अस्पताल से मिली छुट्टी ,राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कोविड-19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर आज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कोविड-19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर आज राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। सचिवालय परिसर में मतदान करने वाले स्टालिन पहले व्यक्ति थे। वह सुबह 10 बजे मतदान स्थल पर पहुंचे। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसके सहयोगी दल राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं।
1658131127 satln
मुख्यमंत्री 12 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे
राज्य में मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है।यहां अलवरपेट के कावेरी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर पहुंचे।मुख्यमंत्री 12 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और दो दिन बाद उन्हें जांच और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।