विद्युत कटौती को लेकर व्यापारियों का धरना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विद्युत कटौती को लेकर व्यापारियों का धरना

व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे

हल्द्वानी : प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने खराब विद्युत व्यवस्था के चलते तिकोनिया स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण व प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सेठी ने कहा कि बीच बाजार में विभागीय लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर फटने से पूरे बाजार में करंट फैल गया, लेकिन व्यापारियों की सूझ बूझ के चलते बाजार क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बच गया। अन्यथा कई जनहानि हो जाती।
व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। आम जनता यदि कोई समस्या बताती है तो विभाग के कर्मचारी टालमटोली करते हैं। उसे गम्भीरता से नहीं लेते हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान वार्ता को आये अधिशासी अभियंता को सभी व्यापारियो ने खरी-खोटी सुनाई और विभाग की कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। इस पर अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया। कि उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
विभाग की जो गलतियां हैं उनमें सुधार लाया जायेगा। इस पर व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी यदि विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाया और समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा। धरना प्रदर्शन में पूरन लाल साह, राकेश गुप्ता, मदन मोहन जोशी, पीयूष गोयल, प्रदीप सबरवाल, केनेडी सचदेवा, मनोज चौहान, प्रमोद भट्ट, संजय वर्मा, राजीव शर्मा, मुनेश अग्रवाल, धरमु गुप्ता, सन्दीप टण्डन, रामसिंह जंगपांगी, कमल राजपाल आदि शामिल थे।
– संजय तलवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।