सुषमा स्वराज को विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए याद किया जाएगा : किरण बेदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुषमा स्वराज को विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए याद किया जाएगा : किरण बेदी

किरण बेदी ने यहां बुधवार को कहा कि पूर्व विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश में फंसे भारतीयों

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने यहां बुधवार को कहा कि पूर्व विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के अनुरोध पर तत्काल कदम उठाने के लिए याद किया जाएगा। स्वराज का मंगलवार रात दिल्ली स्थित एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
बेदी ने एक व्हाटसएप संदेश में कहा कि उनकी कॉलेज की सेहली स्वराज विदेश में फंसे व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी की मदद के लिए राजनिवास के सभी अनुरोधों पर तत्काल प्रतिक्रिया देती थी। उन्होंने कहा कि स्वराज विदेश में संकट में फंसी महिलाओं के बचाव में आईं।
पुडुचेरी की कई महिलाएं अपने परिवार से मिलने का श्रेय उन्हें देती हैं। बेदी ने कहा ‘‘स्वराज मेरी विश्वविद्यालय की सहेली थीं। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि स्वराज विदेश में फंसे या उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों की वापसी में मदद की गुहार के मामलों को निजी तौर पर देखती थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।