सुरेश चंदेल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव प्रचार के सह संयोजक नियुक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुरेश चंदेल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव प्रचार के सह संयोजक नियुक्त

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी को लाभ मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लम्बी राजनीतिक पारी खेलने के बाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुये पूर्व सांसद सुरेश चंदेश को राज्य में कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुये बताया कि श्री चंदेल को यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद दी गई है।

उन्होंने कहा कि श्री चंदेल हमीरपुर संसदीय सीट से तीन बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका एक लम्बा राजनीतिक अनुभव है। उनके इस अनुभव का प्रदेश कांग्रेस को विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी को लाभ मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता जा रहा है। वह सभी रूठों को मनाने में सफल रहे है। सभी वरिष्ठ नेता एकताल से आगे बढ़ रहे है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा को और झटके झेलने पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।