सुप्रिया सुले ने की गैंगरेप पीड़िता की मौत की SIT से जांच कराने की मांग

मुंबई में जुलाई के पहले सप्ताह में 19 साल की एक महिला के साथ उसके चार दोस्तों ने

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने बीजेपी नीत महाराष्ट्र सरकार पर महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनहीन होने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कथित सामूहिक बलात्कार के बाद एक महिला की मौत की एसआईटी से जांच की मांग की। बारामती से राकांपा सांसद ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की और कहा कि इस मामले की जांच सही ढंग से नहीं की जा रही है। उनके साथ राकांपा मुंबई के प्रमुख नवाब मलिक और विधान पार्षद विद्या चव्हाण भी थे। 
राकांपा ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पार्टी ने यहां उपनगर चेंबूर में लाल डोंगर इलाके से चूनाभट्टी थाने तक विरोध मार्च निकाला। मुंबई में जुलाई के पहले सप्ताह में 19 साल की एक महिला के साथ उसके चार दोस्तों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। 

शिकारपुर स्थित नवोदय विद्यालय में रात्रि भोजन से 17 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

पीड़िता की धवार की रात में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक राजकीय अस्पताल में मौत हो गई। सुले ने चूनाभट्टी थाने में अधिकारियों से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, “जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। इस मामले की जांच एसआईटी के जरिए होनी चाहिए। हम परिवार के साथ हैं। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता, हम नहीं बैठेंगे।’’ 
सुले ने आरोप लगाया कि पीड़िता के पिता पर दबाव डाला जा रहा है और सरकार आवाज दबा रही है। पीड़िता की मां ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा कि परिवार न्याय चाहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।