मुंबई के आजाद मैदान में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीएए के खिलाफ किया प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई के आजाद मैदान में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीएए के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुंबई में शुक्रवार को छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के

मुंबई में शुक्रवार को छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे अपने साथ मोदी सरकार के इस कदम की निंदा करने वाले बैनर लिये हुए थे। 
1577448534 caa9
एक छात्र निकिता पाठक ने कहा, यह तानाशाही है। मुझे लगता है कि है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की रक्षा करे और उसके खिलाफ कोई काम न करे। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह एक गैर-जिम्मेदार सरकार है। यह कानून न सिर्फ एक समुदाय बल्कि पूरे देश के खिलाफ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।