TRS कार्यकर्ताओं का पुलिस और महिला वन रक्षकों पर जोरदार हमला, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

TRS कार्यकर्ताओं का पुलिस और महिला वन रक्षकों पर जोरदार हमला, देखें वीडियो

इस दौरान एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर पर सवार महिला पुलिसकर्मी पर गन्नो से हमला किया। जिसमे वह गंभीर

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताओं ने आसिफाबाद जिले में वृक्षारोपण के लिए पहुंचे पुलिस दल और वन रक्षकों की टीम पर जोरदार हमले का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पुलिस टीम और वन रक्षकों पर डंडे बरसा रहे है. इस दौरान एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर पर सवार महिला पुलिसकर्मी पर गन्नो से हमला किया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इस दौरान गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है। यह घटना तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के सिरपुर कगाजनगर का है। यह घटना तब हुई जब वन विभाग और पुलिस की टीम आसिफाबाद जिले सिरपुर कागजनगर ब्लॉक में वृक्षारोपण के लिए पहुंची थी। तभी TRS कार्यकर्ताओं ने टीम पर हमला कर दिया। हालांकि पार्टी से संबंधित होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
वही, पुलिस ने हमलावर शख्स की पहचान कर ली है। हमलावर का नाम कोनेरू कृष्णा है। हमले का शिकार हुई महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि वह लोगों को बता रही थीं कि वह सरकार के निर्देशों का पालन कर रही हैं लेकिन उग्र भीड़ में किसी ने उनकी एक बात नहीं सुनी और उन पर गन्ने से हमला कर दिया। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि वह हमलावरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करेगी.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।