दिग्गज फुटबॉलर माराडोना की चोरी हुई घड़ी असम से बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार किया चोर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्गज फुटबॉलर माराडोना की चोरी हुई घड़ी असम से बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार किया चोर

असम पुलिस ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी को चोरी

असम पुलिस ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी को चोरी करने वाले शख्स को पकड़ लिया है। पुलिस ने असम के शिवसागर जिले से घड़ी को बरामद करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया किआरोपी व्यक्ति दुबई में एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। यह कंपनी अर्जेंटीना के दिवंगत फुटबॉलर के सामान की देखभाल कर रही थी। माराडोना का पिछले साल 25 नवंबर को 60 साल की उम्र में निधन हो गया था।
पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि आरोपी पर उस तिजोरी का सामान चुराने का संदेह था जिसमें कीमती हुबोल्ट घड़ी भी रखी गयी थी। उन्होंने कहा कि कंपनी में कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी अगस्त में असम लौट आया था। उसने अपने पिता के अस्वस्थ होने का बहाना बनाकर अवकाश लिया था।

कर्नाटक : कुन्नूर हादसे पर जश्न मनाने वालों पर हो कार्रवाई, पंचायत राज मंत्री की केंद्र से मांग

अधिकारी ने कहा कि दुबई पुलिस ने आरोपी के बारे में भारत को सूचना दी जिसके बाद असम पुलिस हरकत में आयी। आरोपी को सुबह चार बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया और घड़ी बरामद कर ली गयी।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि दिग्गज माराडोना की घड़ी बरामद करने के लिये इस ‘ऑपरेशन’ में दोनों देशों के पुलिस बलों के बीच अंतरराष्ट्रीय समन्वय स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।