छत्ते से चुराकर शहद खाना महिला को पड़ा महंगा,मधुमक्खियों ने बिगाड़ा चेहरा, Video वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो देखने के बाद मन चीखकर यह कह उठता है कि “भई! ये सब

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो देखने के बाद मन चीखकर यह कह उठता है कि “भई! ये सब हो क्या रहा है” ।अब इन दिनों सामने आए एक नए वीडियो ने फिर से यूजर्स का दिमाग और मूड खराब करके रख दिया है। दरअसल वायरल वीडियो में एक महिला मधुमक्खियों के छत्ते से शहद खाती नजर आ रही है। आमतौर पर लोग शहद को पैक्ड डिब्बे से निकालकर खाते हैं, लेकिन यह महिला सीधे मधुमक्खी के छत्ते से ही शहद खाना शुरू कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मधुमक्खियों के काटने की वजह से महिला का मुंह सूज गया है। उसके दाएं होंठ और दाईं आंख भी बुरी तरह से सूज गई हैं। कुल मिलाकर महिला के पूरे चेहरे का हुलिया बिगड़ गया है। 
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का दिमाग जरूर खराब हो गया 
इसमें एक अजीब बात ये भी है मधुमक्खियों द्वारा काटे जाने के बाद भी महिला चुपचार बैठकर आराम से छत्ते से शहद खा रही है। उसे इस से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ रहा कि आसपास कई मधुमक्खियां भिनभिना रही हैं। अब यह तो नहीं मालूम कि भला महिला को मधुमक्खियों से खुद को कटवाने में भला इतना मजा क्यों आ रहा था, हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का दिमाग जरूर खराब हो गया है।
 महिला के बिगड़े चेहरे को फिल्टर का इफेक्ट बताया-यूजर्स 
बता दें कई यूजर्स ने इस वीडियो में महिला के बिगड़े चेहरे को फिल्टर का इफेक्ट बताया है। एक यूजर ने कहा, ‘महिला ने फिल्टर का इस्तेमाल किया है। मधुमक्खियों को देखो।ये बिल्कुल भी असली नहीं लग रही हैं.’ जबकि दूसरे यूजर ने कहा, ‘महिला के आधे चेहरे पर फिल्टर है। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।