मिशन मोदी अगेन पीएम पर चर्चा तेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिशन मोदी अगेन पीएम पर चर्चा तेज

जमशेदपुर से आई नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रीति झा और जामताड़ा से आये युवा मोर्चा प्रदेश संयुक्त

रांची  : मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में हुई। बैठक में मुख्यरूप से मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश महामंत्री परशुराम प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष कमल झा, प्रदेश मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना मौजूद थे।

बैठक में नरेंद्र मोदी जी के विभिन्न विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में चर्चा किया गया। जिसमे मिशन मोदी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर जिलों में प्रधानमंत्री योजना से वंचित लोगो को योजना का लाभ दिलाएंगे। जिसमें उज्जवला योजना, आवासीय योजना, अटल पेंशन योजना, बीमा योजना शामिल है। मिशन मोदी के युवा पर्यावरण संरक्षण के तहत पूरे राज्य में पौधरोपण करेंगे और नरेंद्र मोदी जी को 2019 में दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

बैठक में प्रमंडल प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसमें दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल तुषार विजयवर्गीय, सह प्रभारी सोनू मिश्रा ‘कोल्हान प्रमंडल’ रतन महतो, ‘कोयलांचल प्रमंडल’ भिर्गुनाथ भगत, सह प्रभारी सुरेंद्र नाथ ‘पलामू प्रमंडल’ अभिषेक कुमार ‘संथाल प्रमंडल’से पवन राणा को प्रभारी बनाया गया। वहीं जमशेदपुर से आई नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रीति झा और जामताड़ा से आये युवा मोर्चा प्रदेश संयुक्त मंत्री राहुल देव शर्मा को दायित्व पत्र दिया गया। वहीं देवघर की रीता राज को बेटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रदेश प्रदेश सह संयोजिका व प्रीति सिंन्हा को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया।

इस अवसर पे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आज हर जगह विकास की बहार बह रही है। नरेंद्र मोदी जी को आज जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उनके द्वारा चलाये जा रहे योजना से अंत्योदय के पथ पर खड़े व्यक्ति का सपना पूरा हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, प्रीतम साहू, युवा मोर्चा महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, मंत्री प्रभात विजय आदि
उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।