इन्दौर-दुबई फ्लाइट शुरू करने पर शीघ्र निर्णय होगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन्दौर-दुबई फ्लाइट शुरू करने पर शीघ्र निर्णय होगा

मुख्यमंत्री कमलनाथ और एच.एच। शेख मखदूम के बीच एमिरेट्स समूह द्वारा मध्यप्रदेश मेंलॉजिस्टिक हब के निर्माण पर भी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दुबई में एमिरेट्स एयरलाइन समूह के चेयरमैन और सीईओ एच.एच। शेख अहमद बिन सईद अल मखदूम से भेंट कर इन्दौर-दुबई के लिये एमिरेट्स प्लाइट चालू करने पर चर्चा की। 
यहां प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार एच.एच। शेख मखदूम द्वारा इस संबंध में शीघ, निर्णय करने का आश्वासन दिया गया। एयरलाइन मुख्यालय में हुई इस भेंट के दौरान मुख्य सचिव एस.आर। मोहन्ती और प्रदेश के अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ और एच.एच। शेख मखदूम के बीच एमिरेट्स समूह द्वारा मध्यप्रदेश मेंलॉजिस्टिक हब के निर्माण पर भी विस्तार से बात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।