हिमाचल के कल्पा में बर्फबारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल के कल्पा में बर्फबारी

धर्मशाला का 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से

हिमाचल प्रदेश के कल्पा जैसे ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा, ‘लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में सामान्य बर्फबारी हुई।’ मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि नौ दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में 10 दिसंबर को भारी बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी की खबर मिलने के बाद आतिथ्य उद्योग से जुड़े लोग कल्पा में पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला और कुफरी, मशोबरा और नारकंडा जैसे आसपास के स्थानों में फिलहाल बारिश नहीं हुई। मनाली में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां हल्की बारिश भी हुई। कल्पा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और धर्मशाला का 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।