मणिपुर वीडियो मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर वीडियो मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को एक वायरल वीडियो के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को एक वायरल वीडियो के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें राज्य में दो महिलाओं को नग्न घुमाते दिखाया गया था, और उनका यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया था। पुलिस ने बताया कि 4 मई 2023 को हुई इस घटना में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, इस संबंध में, मणिपुर पुलिस ने कहा, 1 एक किशोर सहित  छह  गिरफ्तार किए गए।
अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पुलिस कर चला रही है तलाशी 
4 मई, 2023 को 2  महिलाओं के वायरल वीडियो के संबंध में, एक और आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया। मामले में अब तक 5  मुख्य आरोपी और एक किशोर सहित 6  लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि वह कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर बाकी अपराधियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है, 20 जुलाई को पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बाद में सभी को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज
वीडियो के व्यापक रूप से सामने आने के कुछ घंटों बाद मामले में पहली गिरफ्तारी गुरुवार की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना 4 मई को मणिपुर के थौबल जिले में हुई और मामले में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।