खंभे के संपर्क में आने से छह साल की बच्ची करंट की चपेट में हुई मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खंभे के संपर्क में आने से छह साल की बच्ची करंट की चपेट में हुई मौत

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शनिवार को बताया कि बिजली के खंभे के संपर्क में आने से छह साल

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शनिवार को बताया कि बिजली के खंभे के संपर्क में आने से छह साल की एक बच्ची करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। एक अन्य लड़का घायल हो गया। 
आधी रात से ठीक पहले हुई घटना 
सांताक्रुज ईस्ट के वकोला में चैतन्य कॉलोनी में आधी रात से ठीक पहले हुई इस घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली और बचाव दलों को भेजा गया।घटना में लड़की तहरीन परवीन इफ्तिखार गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बीएमसी के वी.एन. देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 तनीश पीए शिंदे घायल 
पांच वर्षीय लड़का तनीश पीए शिंदे घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बिजली के खंभे से करंट कैसे गुजरा, इसका कारण स्पष्ट नहीं है और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।