झारखंड के गढ़वा में नक्सलियों से मुठभेड़ में 6 जवान शहीद  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड के गढ़वा में नक्सलियों से मुठभेड़ में 6 जवान शहीद 

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया मंगलवार की शाम लातेहार और गढ़वा के सीमाक्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना

रांची : झारखंड के गढ़वा जिले के छिंजो इलाके में मंगलवार रात नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गए जबकि अनेक अन्य घायल हुए हैं। गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की शाम लातेहार और गढ़वा के सीमाक्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्रवाई प्रारंभ की।

सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की और टुकड़ियां भेजी गई हैं।

मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। झारखंड जगुआर राज्य पुलिस की नक्सलियों से निबटने के लिए विशेष सशस्त्र इकाई है। उन्होंने बताया कि हताहत जवानों को जंगल से निकालने की व्यवस्था की जा रही है और विस्तृत जानकारी मिलने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।