मध्य प्रदेश में खदान धंसने से दो महिलाओं और एक नाबालिग सहित छह लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश में खदान धंसने से दो महिलाओं और एक नाबालिग सहित छह लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर पररेडी गांव के पास शनिवार को चूने

मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर पररेडी गांव के पास शनिवार को चूने की खदान धंसने से दो महिलाओं और एक नाबालिग सहित छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। ब्योहारी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
उन्होंने बताया कि पररेडी गांव के पास स्थित चूने की खदान में हादसे के वक्त 20 लोग खुदाई कर रहे थे। खदान धंसने से इनमें से पांच लोगों की मलबे में दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में दस लोग बाल-बाल बच गये। हादसे के बाद खदान क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। 
जिलाधिकारी डॉ सतेन्द्र सिंह ने कहा कि खदान अवैध रुप से नहीं चलाई जा रही थी। लोग चूना लेने के लिए यहां खुदाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल पांच हजार रुपये की मदद की गयी है। इसके आगे भी नियमानुसार आर्थिक सहायता की जायेगी। सभी मृतक आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर परिवारों से थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।