Sikkim News : उत्तरी सिक्किम युमथांग घाटी में फंसे 74 पर्यटकों को सेना ने बचाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sikkim News : उत्तरी सिक्किम युमथांग घाटी में फंसे 74 पर्यटकों को सेना ने बचाया

सेना ने उत्तरी सिक्किम की युमथांग घाटी में फंसे महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल

सेना ने उत्तरी सिक्किम की युमथांग घाटी में फंसे महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति से यह जानकारी दी गई।विज्ञप्ति में कहा गया है कि भूस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विज्ञप्ति के अनुसार, युमथांग घाटी से 19 किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर सेना की ‘त्रिशक्ति कोर’ के जवानों ने पर्यटकों को बचाया।
Indian Army rescues stranded tourists in Sikkim | India News | Zee News
 रस्सियों की मदद से एक फुटपाथ बनाया 
विज्ञप्ति के मुताबिक, भूस्खलन के कारण सैलानियों के आठ वाहन फंस गए, जिसके बाद लकड़ी के तख्तों और रस्सियों की मदद से एक फुटपाथ बनाया गया और पर्यटकों को बचाने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई।विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें सुरक्षित स्थान ले जाया गया और भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।