सिक्किम: डीआर थापा का बढ़ा कद, भाजपा ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिक्किम: डीआर थापा का बढ़ा कद, भाजपा ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने सिक्किम के प्रदेश संगठन और विधायक दल में फेरबदल करते हुए डीआर थापा को सिक्किम भाजपा

भाजपा ने सिक्किम के प्रदेश संगठन और विधायक दल में फेरबदल करते हुए डीआर थापा को सिक्किम भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने एनके सुब्बा को सिक्किम विधान सभा में अपने विधायक दल का नया नेता बनाया है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इन नियुक्तियों को लेकर जारी पत्र में बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डीआर थापा को सिक्किम का प्रदेश अध्यक्ष, एनके सुब्बा को सिक्किम भाजपा विधायक दल का नेता और डीटी लेप्चा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।