शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कसे तंज, जानिए क्या है पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कसे तंज, जानिए क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कुंठित लग रहे हैं, इसलिए‘‘इस तरह की भाषा‘’बोल रहे हैं। चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ के हाल के बयानों के संदर्भ में कहा कि वे कुंठा वाले बोल, बोल रहे हैं। कभी वो‘‘भावी मुख्यमंत्री‘’हो जाते हैं, तो‘‘पंचांग‘’पढ़ते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा। निपटा दूंगा, पीस दूंगा, कल के बाद परसों आता है।
कांग्रेस का वचनपत्र ढोंग पत्र- ”शिवराज सिंह चौहान” 
चौहान ने कहा,‘‘कमलनाथ जी आप बुजुर्ग नेता हैं। कम से कम संयम का परिचय दीजिए। गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता ऐसी भाषा बोल दे तो ठीक है। नहीं तो मैं देख लूंगा। निपटा दूंगा, ये कोई सीनियर नेता बोलता है क्या।‘’मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का वचनपत्र भी ढोंग पत्र है। आजकल वे रोज एक ट्वीट कर देते हैं। कर्जा माफ, सबको रोजगार। जब वे सत्ता में थे, वचनपत्र पूरे नहीं किए और अब फिर से ढोंग कर रहे हैं। सपने दिखा रहे हैं। क्या क्या किया जा सकता है, लिख दो। उन्हें करना तो कुछ है नहीं। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है।
नेता लगा रहे है एस दूसरे पर आरोप 
दरअसल राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के साथ ही कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। कमलनाथ ने हाल के दिनों में राज्य में अनेक जिलों में दौरे किए और वे राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल में संगठन संबंधी बैठकें भी लगातार कर रहे हैं। कमलनाथ ने आज ही यहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर‘‘वचनपत्र‘’तैयार करने संबंधी बैठक की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।