मुंबई में शिवसेना ने मारी बाजी, किशोरी पेडनेकर बीएमसी की नई मेयर चुनीं गईं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई में शिवसेना ने मारी बाजी, किशोरी पेडनेकर बीएमसी की नई मेयर चुनीं गईं

महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से सत्ता को लेकर जो संघर्ष चल रहा है वो आज थम सकता

महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से सत्ता को लेकर जो संघर्ष चल रहा है वो आज थम सकता है। इस बीच मुंबई महानगर पालिका में आज मेयर का चुनाव हुआ। जिसमे शिवसेना ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में बाजी मार ली है। शिवसेना के किशोरी पेडनेकर बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की नई मेयर चुनी गई हैं। 
भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं करने के कारण उनका निर्विरोध चुनाव हुआ है। उनके नाम का ऐलान के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे खुद बीएमसी ऑफिस में मौजूद रहे। चूंकि राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की सरकार बनने की प्रबल संभावना है, इसलिए इन दोनों दलों ने मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। वहीं, शिवसेना के ही एडवोकेट सुहाव वाडकर को बीएमसी का उप महापौर चुना गया। 

प्रकाश जावड़ेकर बोले- बीजिंग से कम समय में दिल्ली में प्रदूषण से निपट लेंगे

शुक्रवार को महापौर (पूर्व) विश्वनाथ महाडेश्वर की अध्यक्षता में बीएमसी मुख्यालय में चुनाव हुआ था। विश्वनाथ महादेश्व का कार्यकाल सितंबर 2019 में समाप्त हो रहा था। लेकिन, विधानसभा चुनाव की वजह से उनका कार्यकाल नवंबर तक बढ़ाया गया था। वहीं, पुणे में भाजपा के मुरलीधर मोहोल मेयर चुने गए। 
उन्होंने राकांपा के प्रकाश कदम को हराया। कदम को जहां 56 वोट मिले वहीं मोहोल 97 वोट पाकर चुनाव जीते हैं। पुणे में महापौर का चुनाव जीतने वाले 45 साल के मोहोल तीन बार के भाजपा पार्षद हैं। उन्होंने पुणे नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।