शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने कहा कि वे सोमवार को अपने पद से

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने कहा कि वे सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। अरविंद सावंत केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। सावंत ने कई ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर एक समझौता हुआ था। सावंत ने कहा, “दोनों पक्षों ने यह स्वीकार किया था, लेकिन इससे इंकार कर शिवसेना को झूठा बताने की कोशिश की गई। यह चौंकाने वाला है और राज्य के स्वाभिमान पर धब्बा है।”
उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा पर समझौता तोड़ने के लिए झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाया। सावंत ने कहा, “झूठ के ऐसे माहौल में मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल में क्यों बने रहना चाहिए? मैं आज सुबह 11 बजे मीडिया से बात करूंगा।” महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच पिछले 18 दिनों से चल रहे विवाद के बाद सावंत ने ट्वीट कर अपनी योजनाएं बताई हैं। 
भाजपा की प्रदेश इकाई ने रविवार को राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी को सूचित कर दिया कि वह सरकार नहीं बना सकती है, हालांकि चुनाव पूर्व बने गठबंधन में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया था। अब राज्यपाल ने प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने और सोमवार शाम तक जवाब देने के लिए आमंत्रित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।