आज मुंबई में शिंदे-ठाकरे गुट करेंगे शक्ति प्रदर्शन, मैदानों में दहाड़ेंगे दोनों नेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज मुंबई में शिंदे-ठाकरे गुट करेंगे शक्ति प्रदर्शन, मैदानों में दहाड़ेंगे दोनों नेता

महाराष्ट्र में नई सरकार बने हुए अभी कुछ माह ही हुए है। इस बात को लेकर एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में नई सरकार बने हुए अभी कुछ माह ही हुए है। इस बात को लेकर एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे के गुट में बहसबाजी होती रहती है। इस बीच आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के मुंबई में ठाकरे गुट और  शिंदे गुट की अलग-अलग दशहरा रैली होने वाली है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे। ये दोनों गुट आज अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले है। 
शिवाजी पार्क में जनता को संबोधित करेंगे उद्धव ठाकरे 
एक रिपोर्ट के अनुसार उद्धव ठाकरे आज शाम 7 बजे शिवाजी पार्क में जनता को संबोधित करेंगे, जबकि सीएम एकनाथ शिंदे भी ठीक उसी समय में बीकेसी मैदान में रैली को संबोधित करने वाले है। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओ में लड़ाई ना हो इसके लिए पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद वो पहली बार जनता को दशहरा रैली में संबोधित करेंगे। 
 दशहरा रैली शिवसेना की पहचान 
बता दें, दशहरा रैली शिवसेना की पहचान बन गई है। पिछले पांच दशक से शिवसेना आज के दिन जनता और शिवसैनिकों को शिवाजी पार्क से संबोधित करते आई है। इस बार मामला भी काफी संगीन हो चुका है। इस बार उद्धव ठाकरे को अपनी ताकत का भी प्रदर्शन करना है। क्योंकि, पहले उनके रैलियों में भारी भीड़ इकठ्ठा होती थी, जबकि अब उन्हीं के करीबियों ने उनसे बगावत कर दी है, इसलिए उनकी चुनौती बढ़ती जा रही है। 
 शिंदे भी शिवाजी पार्क में करना चाहते थे रैली 
हम आपको बता दें, शिंदे गुट और ठाकरे गुट के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। सीएम एकनाथ शिंदे भी शिवाजी पार्क में रैली करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोर्ट से अनुमति नहीं मिली। कोर्ट ने अपना फैसला उद्धव ठाकरे के पक्ष में सुनाया था। इसलिए अब शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे रैली को संबोधित करके अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।