राज कुंद्रा के समर्थन में शिल्पा शेट्टी, कहा-पोर्न नहीं इरोटिक फिल्में बनाते है उनके पति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राज कुंद्रा के समर्थन में शिल्पा शेट्टी, कहा-पोर्न नहीं इरोटिक फिल्में बनाते है उनके पति

शिल्पा शेट्टी ने पति राज का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पति पोर्नोग्राफिक नहीं बल्कि इरोटिक फिल्में

पोर्नोग्राफी कंटेंट मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की। पांच घंटो तक चली इस लंबी पूछताछ में अभिनेत्री शिल्पा ने पति राज का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पति पोर्नोग्राफिक नहीं बल्कि इरोटिक फिल्में बनाते हैं। वहीं उन्होंने राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी पर कई आरोप लगाए।
मुंबई पुलिस सूत्र के अनुसार, अभिनेत्री शिल्पा ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था। उन्होंने दावा किया कि उनका हॉटशॉट्स से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इरोटिक पोर्न से काफी अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे।

बंबई हाईकोर्ट में बोले राज कुंद्रा- इन वीडियो को कामुक कहा जा सकता है, लेकिन इनमें सीधे तौर पर यौन क्रिया नहीं

मुंबई पुलिस के सूत्र के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने कहा कि यह लंदन स्थित वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (45) को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
जाने-माने उद्योगपति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण एवं ऐप के माध्यम से उनको प्रसारित करने का आरोप है। फिलहाल वह 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए रज कुंद्रा ने कहा है कि इन वीडियो को ‘‘कामुक’’ कहा जा सकता है लेकिन इनमें ‘‘पूरी तरह यौन क्रिया’’ नहीं दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।