Hemant Soren: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दोबारा सत्ता में आना लगभग तय है। 81 सीटों में से करीब 56 सीटें पार्टी जीत रही, जो बहुमत के आंकड़े 41 से 15 ज्यादा है। बता दें, एनडीए 24 सीटें जीत रही है। 1 सीट पर बढ़त बनाए हैं। यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार 68% वोटिंग हुई थी। यह अब तक की सबसे अधिक वोटिंग है। उधर, रांची की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं- शेरदिल सोरेन फिर आ गया। गौरतलब है कि 2019 विधानसभा चुनाव में झामुझो को 30 सीटों, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट पर जीत मिलीकी थी। बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
हेमंत और कल्पना ने क्या कहा?
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, चुनाव में इंडिया गठबंधन का अच्छा परफॉर्मेंस रहा। सोरेन ने कहा कि मैं सभी समुदायों के लोगों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को शुक्रिया कहना चाहता हूं। जमीन पर मौजूद नेताओं का भी शुक्रिया। गांडेय से झामुमो प्रत्याशी एवं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि जनता ने मुझे एक बेटी की तरह प्यार दिया। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। सबका प्यार-आशीर्वाद मिलता रहे, यही प्रार्थना है।
#WATCH | Ranchi: JMM workers put posters congratulating CM Hemant Soren, at Harmu Chowk as the party gets victory in #JharkhandAssemblyElection2024 pic.twitter.com/GdDZ3vd5i9
— ANI (@ANI) November 23, 2024
चंपाई सोरेन जीते
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सरायकेला से चुनाव जीते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी धनवार से जीत गए हैं। गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना जीतीं। राज्य सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर अभी पीछे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।