हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद PM मोदी से मिले शाह, गुजरात CM पटेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद PM मोदी से मिले शाह, गुजरात CM पटेल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल के साथ शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
गुजरात से जुड़े मुद्दों पर तीनों नेताओं ने की चर्चा
उन्होंने बताया कि यहां प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में यह बैठक हुई और संभवत: गुजरात से जुड़े मुद्दों पर तीनों नेताओं ने चर्चा की।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराने की निर्वाचन आयोग की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद यह बैठक हुई। आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा इस महीने के अंत में किये जाने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि 2017 में गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर की शुरूआत में हुए थे। भाजपा ने लगातार छह बार गुजरात में जीत दर्ज की है और वह राज्य में 27 वर्षों से सत्ता में है।
इस बार, गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनाव लड़ रही है। वहां भाजपा की पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।