हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि के मौके पर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेला, कल मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि के मौके पर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेला, कल मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 फरवरी को मंडी में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 फरवरी को मंडी में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का उद्घाटन करेंगे। जिलायुक्त ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंडी के जिलाधिकारी और मंडी शिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस साल मेले में 215 पहाड़ी देवताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें से 150 देवताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, बड़ा देव के रूप में प्रसिद्ध मुख्य देवता कमरुनाग शुक्रवार को मंडी शहर पहुंचे।
मंडी सीमा पर देवताओं का स्वागत 
महाशिवरात्रि पर पोथी पूजन के साथ ही विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम होंगे |  There will be various programs in the school along with pothi worship on  Mahashivratri | महाशिवरात्रि ...
उन्होंने बताया कि देवता मेला समिति के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक दल ने मंडी सीमा पर देवताओं का स्वागत किया गया। ये सभी मंडी शहर के प्रमुख देवता माधो राव मंदिर में पूजा अर्चना कर कस्बे की एक पहाड़ी पर टारना माता के मंदिर के लिए रवाना हुए। मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 1,400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर पूरे मंडी शहर को सजाया गया है और सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।