अलगाववादी संगठन केएलओ ने पहली बार महिलाओं को केंद्रीय समिति में किया शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अलगाववादी संगठन केएलओ ने पहली बार महिलाओं को केंद्रीय समिति में किया शामिल

प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) ने अपनी नई केंद्रीय समिति का गठन किया है। इतिहास में

प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) ने अपनी नई केंद्रीय समिति का गठन किया है। इतिहास में पहली बार समिति में महिलाओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
दो महिलाओं को संगठन में दिया गया सचिव व सहायक सचिव का पद 
केएलओ के सहायक प्रचार सचिव दासर लंगकम कोच ने मीडिया को बताया कि महिलाओं को पहली बार केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है। मोटेश्वरी अधिकारी को संगठन की महिला विकास शाखा का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि उर्वशी कोच को सहायक सचिव बनाया गया।
केएलओ राजनीतिक रूप से अपने आधार का विस्तार कर रहा हैं – निर्मल्या बनर्जी पूर्वोत्तर मामलों की जानकार 
उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर भारत मामलों की विशेषज्ञ निर्मल्या बनर्जी के अनुसार, केएलओ की केंद्रीय समिति में महिलाओं को शामिल करना काफी महत्वपूर्ण है और यह स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि इसे बनाए रखने के अलावा केएलओ राजनीतिक रूप से अपने आधार का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है। संगठन अलग राज्य का दर्जा चाहता है।
आदिवासी ईलाके को बंगाल से काटकर अलग राज्य बनाने की मांग करता हैं केएलओ  
बनर्जी ने कहा, केएलओ क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा अलग राज्य के लिए चाहता है, जो चाय बागानों के लिए मशहूर है। इन चाय बागानों में मजदूरों का एक बड़ा वर्ग है, जिसमें स्थानीय आदिवासी महिलाएं हैं। ऐसे में नेतृत्व की स्थिति में महिलाओं को शामिल करने से केएलओ को स्थानीय महिलाओं के साथ बातचीत करने में मदद मिलेगी।
आपको बता दे कि केएलओ ने कुछ समय पश्चात पश्चिम बंगाल की सीेएम ममता बनर्जी पर हमले की चेतावनी दी थी। जिसके बाद ममता बनर्जी की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढाई गई थी। धमकी को लेकर ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा था कि मैॆ किसी भी हमले से नही डरने वाली हूूं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।