कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवसिंह सोलंकी का निधन, 4 बार रह चुके गुजरात के मुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवसिंह सोलंकी का निधन, 4 बार रह चुके गुजरात के मुख्यमंत्री

पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवसिंह सोलंकी का निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष की

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवसिंह सोलंकी का निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में शनिवार सुबह गांधीनगर में अंतिम सांस ली। सोलंकी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे। कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने ट्वीट किया,‘‘ माधवसिंह सोलंकी के निधन से शोकाकुल हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने अपने कामों से लोगों के दिलों में जगह बनाई।’’ चावड़ा सोलंकी के रिश्तेदार भी हैं। 
वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे। सोलंकी ने जून 1991 से मार्च 1992 के बीच विदेश मंत्री का प्रभार संभाला था। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की जीत के लिए क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम (केएचएएम) जाति तथा समुदायों के गठबंधन का विचार रखा था। वह गुजरात से दो बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे। नरेन्द्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले सोलंकी सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। सोलंकी के बेटे भरत सिंह सोलंकी भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।