भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का लंबी बीमारी के बाद

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का लंबी बीमारी के बाद उज्जैन के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जैन ने शुक्रवार देर रात को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। चार बार विधायक रहे बाबूलाल जैन ने पहली बार वर्ष 1977 में उज्जैन उत्तर सीट से जीत दर्ज की थी। शनिवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ जैन का अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन स्थित बाबूलाल जैन के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चौहान ने कहा कि बाबूलाल जैन ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मजबूती के साथ अन्याय के खिलाफ खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।