महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के कार्यालयों की बढ़ाई गई सुरक्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के कार्यालयों की बढ़ाई गई सुरक्षा

महाराष्ट्र की राजनीति में हो रहे नाटकीय घटनाक्रम को देखते हुए राजनीतिक दलों और नेताओं के कार्यालयों में

महाराष्ट्र की राजनीति में हो रहे नाटकीय घटनाक्रम को देखते हुए राजनीतिक दलों और नेताओं के कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम शहर में अप्रिय घटनाओं की संभावनाओं को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 
राकांपा प्रमुख शरद पवार के निवास सिल्वर ओक के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के लिए बैरिकेड लगा दिए हैं। मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “राज्य में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शहर में सुरक्षा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

महाराष्ट्र में तड़के 5:47 बजे हटाया गया राष्ट्रपति शासन, भाजपा-NCP सरकार ने संभाला प्रभार

उन्होंने कहा कि नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए सभी उचित उपाय किए जा रहे हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक स्थिति को देखते हुए नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था का विश्लेषण किया जा रहा और परिस्थिति के अनुसार सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। 
दादर में शिवसेना भवन, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास स्थान ‘मातोश्री’, नरीमन प्वाइंट स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय, यशवंतराव चाव्हाण प्रतिष्ठान और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।