SC ने मुख्यमंत्री फडणवीस के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर जारी किया नोटिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SC ने मुख्यमंत्री फडणवीस के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर जारी किया नोटिस

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ ने बंबई हाई कोर्ट के

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस का निर्वाचन रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को उन्हें नोटिस जारी किया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फड़णवीस ने विधानसभा चुनावों के दौरान अपने हलफनामे में उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया था।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ ने बंबई हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर फड़णवीस से जवाब मांगा। बंबई हाई कोर्ट ने उपरोक्त आधार पर फड़णवीस का निर्वाचन रद्द करने की सतीश उके नामक व्यक्ति की याचिका रद्द कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट बंबई हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उके की याचिका पर सुनवाई कर रही है।

BJP में शामिल होने के लिए कई लोग हैं कतार में: फडणवीस

Supreme Court1200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।