सर्वानंद सोनोवाल ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सर्वानंद सोनोवाल ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये प्रभावित जिलों के उपायुक्त और विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुखातिब

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बाढ़ को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गयी है और प्रदेश के 11 जिलों में 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 
मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये प्रभावित जिलों के उपायुक्त और विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को पूरी तरह से सतर्क रहने और स्थिति से तत्काल प्रभावी ढ़ंग से निपटने को कहा।
 
अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्तों को निर्देश दिया कि 24 घंटे नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया जाये ताकि बाढ़ के कारण आपात स्थिति का सामना कर रहे लोगों को तुरंत मदद मुहैया कराई जा सके। प्रदेश के धीमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, दरांग, बारपेटा, नलबारी, चिरांग, गोलाघाट, मजुली, जोरहाट और डिब्रूगढ़ जिलों में करीब 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।