महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि..., गवर्नर कोश्यारी पर राउत का कटाक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि…, गवर्नर कोश्यारी पर राउत का कटाक्ष

राज्यपाल कोश्यारी ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं, अब

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी कर महाराष्ट्र की सियासत का तापमान बढ़ा दिया है। राज्यपाल कोश्यारी ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
संजय राउत ने कहा कि उन्हें हम राज्यपाल मानने को तैयार नहीं है वे तो BJP के प्रचारक हैं। सरकार तटस्थ है और अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखाती है। लेकिन हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बनाया है?
उन्होंने कहा कि जो राज्यपाल होते हैं वह तो संविधान का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस प्रकार से राज्यपाल (भगत सिंह कोश्यारी) ने जो भी वक्तव्य दिया है उससे महाराष्ट्र की जनता में गुस्सा है। महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।
क्या बोल गए थे राज्यपाल?
दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नितिन गडकरी और शरद पवार को नए युग का आदर्श बताया था जबकि शिवाजी महाराज पुराने युग के आदर्श हो गए हैं, इस तरह का बयान दिया था। हालांकि इस बयान के बाद नितिन गडकरी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।