संजय राउत ने शिंदे के बेटे पर लगाए जान का खतरा के आरोप, राउत से मिलने नासिक पहुंची ठाणे पुलिस की टीम, - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संजय राउत ने शिंदे के बेटे पर लगाए जान का खतरा के आरोप, राउत से मिलने नासिक पहुंची ठाणे पुलिस की टीम,

महाराष्ट्र के ठाणे से पुलिस की एक टीम ने बुधवार को नासिक पहुंचकर शिवसेना के नेता संजय राउत

महाराष्ट्र के ठाणे से पुलिस की एक टीम ने बुधवार को नासिक पहुंचकर शिवसेना के नेता संजय राउत से मुलाकात की और उनसे इस आरोप के बारे में जानकारी हासिल की कि उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से जान का खतरा है। राज्यसभा सदस्य राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में जान के खतरे का आरोप लगाया था, जिसकी प्रतियां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गई थीं। 
1677063230 tyjh
राउत ने शिंदे के बेटे पर लगाए आरोप
राउत ने अपने पत्र में कहा, लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मुझे इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम आज सुबह नासिक पहुंची और जांच के सिलसिले में शिवसेना नेता राउत से मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस राउत से जान को खतरे संबंधी आरोप के बारे में जानकारी ले रही है।
1677063276 tuy
मुख्यमंत्री शिंदे ने जांच को लेकर दिया आश्वासन
अधिकारी ने कहा कि राउत ने ठाणे पुलिस आयुक्त को यह पत्र सौंपा था,जिसके बाद अपराध शाखा ने उनके आरोपों को लेकर जांच शुरू की। मुख्यमंत्री शिंदे का बेटा श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से लोकसभा सांसद है। मुख्यमंत्री शिंदे ने शुक्रवार को राउत के आरोपों को लेकर जांच का भरोसा दिया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस यह भी पड़ताल करेगी कि शिकायत तथ्यों पर आधारित है या यह महज एक प्रचार का शिगूफा है।
1677063412 uyj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।