झारखंड : रांची में पावर कट को लेकर साक्षी धोनी ने किया ट्वीट, सरकार के दावों की खुली पोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड : रांची में पावर कट को लेकर साक्षी धोनी ने किया ट्वीट, सरकार के दावों की खुली पोल

गुरुवार को शाम करीब 5 बजे साक्षी ने ट्वीट किया- पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। जबकि

झारखंड की राजधानी रांची में बिजली कटौती को लेकर भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। साक्षी ने झारखंड सरकार के जीरो पावर कट के दावों को खारिज कर दिया है। साक्षी ने ट्वीट किया,  ”रांची के लोग हर रोज बिजली कटौती से जूझ रहे हैं. हर दिन 4 से 7 घंटे तक पावर कट हो रहा है। 
गुरुवार को शाम करीब 5 बजे साक्षी ने ट्वीट किया- पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। जबकि आज मौसम भी साफ है और कोई त्योहार भी नहीं है। उन्होंने ट्वीट में उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोग जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे। बता दें कि चुनाव से पहले झारखंड की रघुवर दास की सरकार ने 31 जुलाई तक रांची में जीरो पावर कट कि घोषणा की थी।

इसके मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को मोहलत भी दी थी। वहीं बिजली कटौती की समस्या को लेकर विपक्ष भी लगतार रघुवर सरकार को निशाने पर ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।