प्रतिबंध के दूसरे दिन भी साध्वी प्रज्ञा का मंदिर दर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रतिबंध के दूसरे दिन भी साध्वी प्रज्ञा का मंदिर दर्शन

NULL

भोपाल : मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर निर्वाचन आयोग द्वारा उनके प्रचार प्रतिबंधित करने के दूसरे दिन आज भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। सुश्री ठाकुर आज सुबह एक स्थानीय हनुमान मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन किया। उनके साथ पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सुश्री ठाकुर के प्रति निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके चुनाव प्रचार या रैली करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है।

thakur12001

सुश्री ठाकुर द्वारा शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे और अयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर दिए बयानों के मामले में आयोग ने यह प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध कल सुबह छह बजे से 72 घंटे के लिए लगाया गया है। इसके पहले कल भी उन्होंने मौन धारण करते हुए अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करते हुए दिन बिताया था। सुश्री ठाकुर का मुकाबला भोपाल सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।