भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय के खिलाफ भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह का नाम लगभग तय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय के खिलाफ भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह का नाम लगभग तय

मालेगांव बम विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम पहली बार चर्चाओं में

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल संसदीय सीट से लड़ने के लिए भाजपा ने कट्टर हिन्दुत्वादी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम बुधवार को लगभग तय कर लिया है। आज शाम तक उनके नाम की औपचारिक घोषणा हो सकती है। इससे पहले आज सुबह प्रज्ञा ने यहां मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं से मुलाकात की और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद प्रज्ञा ने भाजपा कार्यालय से बाहर आते हुए मीडिया को बताया, ‘‘मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनाव लड़ने की लिए पूरी तरह से तैयार हूं और ये चुनाव मैं जीतूंगी भी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरे साथ हैं।’’

इसी बीच, भोपाल के मौजूदा भाजपा सांसद आलोक संजर ने कहा कि प्रज्ञा का नाम लगभग तय हो गया है और पार्टी उसका नाम भोपाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी के रूप में किसी भी क्षण घोषित कर सकती है। उल्लेखनीय है कि 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम पहली बार चर्चाओं में आया था। इस मामले में वह जेल में भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।