बीजेपी में शामिल हुई साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय के खिलाफ लड़ सकती है चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी में शामिल हुई साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय के खिलाफ लड़ सकती है चुनाव

गौरतलब है की साध्वी प्रज्ञा का नाम 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव ब्लास्ट मामले में चर्चा में आया

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में आधाकारिक रूप से शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2019 में खड़ी हो सकती है। प्रज्ञा आज बीजेपी के भोपाल स्थित कार्यालय पहुंचीं जहां उन्होंने बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद उन्होंने घोषणा की कि मै औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गई हूं। मैं चुनाव लडूंगी और जीतूंगी भी। आगे उन्होंने कहा कि कोई चुनौती नहीं है मेरे लिए, मैं धर्म पर चलने वाली हूं। मैं शाम को वापस आ रहीं हूं। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वो भी बताऊंगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Sadhvi Pragya1

बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा के नाम पर सहमति बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अहम भूमिका निभाई। यह उनका पहला चुनाव होगा। इस सीट से पूर्व में नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, महापौर आलोक शर्मा और वीडी शर्मा के नाम पर पार्टी स्तर पर खासी मशक्कत हुई, लेकिन संघ ने प्रज्ञा का नाम बढ़ा दिया। इस पर अब जाकर सहमति बनी।

महाराष्ट्र में बोले PM मोदी- मुझे गाली देते हुए चौकीदारों और पिछड़े समाज को चोर कह रहे हैं नामदार

भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। गौरतलब है की साध्वी प्रज्ञा का नाम 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव ब्लास्ट मामले में चर्चा में आया था। ब्लास्ट मस्जिद के बाहर एक मोटर साइकिल में हुआ था। जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी और 100 घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।