कोरोना काल के बीच आज से 5 दिनों के लिए खुला सबरीमाला मंदिर, प्रतिदिन 5000 भक्तों को ही दर्शन की अनुमति

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी, इसके साथ ही पिछले 48 घंटे की आरटी-पीसीआर

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर को आज से पांच दिन के लिए खोला गया है। मंदिर पांच दिन के पारंपरिक मासिक पूजन के लिए 17 से 21 जुलाई के बीच खुला रहेगा। कोरोना काल के बीच मंदिर में प्रतिदिन 5000 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति है।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी, इसके साथ ही पिछले 48 घंटे की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट या फिर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक की रिपोर्ट दिखानी होगी। उसके बाद ही दर्शन के लिए उन्हें अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए सिर्फ प्रतिदिन 5000 भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति है।
1626499605 aiyappa
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, रोजाना वर्चुअल कतार सिस्टम के जरिए अधिकतम 5000 लोगों को अनुमति दी जाएगी। गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर ऐसे समय में खोला गया है, जब कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड से लेकिर राजस्थान और ओडिशा में कांवड़ यात्रा को बैन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।