दिग्विजय की जीत के लिए भोपाल में साधु-संतों का रोड शो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्विजय की जीत के लिए भोपाल में साधु-संतों का रोड शो

शो में लगातार नर्मदा मैया और भारत माता की जय के नारे भी लगे। भीषण गर्मी के बीच

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत की कामना के लिए कल से जारी साधु-संतों के कार्यक्रम के तहत आज राजधानी भोपाल की सड़कों पर कंप्यूटर बाबा और दिग्विजय सिंह की अगुवाई में भगवा ध्वज फहराते हुए एक रोड शो निकाला गया। राजधानी के पुराने व्यावसायिक क्षेत्र में निकले करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भगवा ध्वज और पताकाओं के साथ कांग्रेस के झंडे भी फहरते हुए दिखाई दिए।

शो में लगातार नर्मदा मैया और भारत माता की जय के नारे भी लगे। भीषण गर्मी के बीच रोड शो के दौरान पूरे समय दिग्विजय भी संत समाज के साथ पैदल चलते दिखाई दिए। इसके पहले कल साधु संतों ने दिग्विजय सिंह की जीत की कामना के लिए विशेष हवन-पूजन किया था। कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने धूनी रमाते हुए हठयोग किया था।

Baba

इस कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता राय के साथ शामिल हुए और पूजा की। भोपाल संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ हो रहा है। भोपाल में 12 मई को मतदान होना है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।