'तृणमूल कांग्रेस ने ऑनलाइन अभियान ‘ममता मेरा गर्व’ शुरू किया' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘तृणमूल कांग्रेस ने ऑनलाइन अभियान ‘ममता मेरा गर्व’ शुरू किया’

जनता तक पहुंचने के लिए एक वृहद अभियान शुरू करने के तीन बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने शुक्रवार

जनता तक पहुंचने के लिए एक वृहद अभियान शुरू करने के तीन बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने शुक्रवार को एक नये ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की। इसके जरिये लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बताएंगे कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपलब्धियों पर क्यों गर्व करते हैँ। 

मायावती ने की उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की सराहना

तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर एक नया पेज और हैशटैग ‘अमार गोर्बो ममता’ यानी (ममता मेरा गर्व) शुरू किया है। इस पेज पर सोशल मीडिया उपयोक्ताओं से कहा गया है कि वह बताएं कि पिछले आठ साल में ममता बनर्जी द्वारा किए गए कामों के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री पर क्यों गर्व है? तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग ममता बनर्जी पर गर्व को लेकर अपना अनुभव बता सकते हैं। 
Image
वे ‘अमार गोर्बो ममता’ पर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। हम सभी को दीदी पर गर्व है और अब हम दूसरों का अनुभव जानना चाहते हैं और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना चाहते हैं।’’ लोकसभा चुनाव के परिणाम से राज्य में तृणमूल कांग्रेस को झटका लगा था। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों से जनता से सीधे बातचीत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9137091370 और एक वेबसाइट दीदीकेबोलो शुरू की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।