निकाय चुनाव तैयारियों में जुटने का संकल्प - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निकाय चुनाव तैयारियों में जुटने का संकल्प

कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक निकाय

नैनीताल : भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक निकाय चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि विपक्षी कांग्रेस समेत अन्य दलों के दुष्प्रचार का सोशल मीडिया समेत हर स्तर पर डटकर मुकाबला किया जाएगा। नैनीताल क्लब में नगर अध्यक्ष मनोज जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

साथ ही चेताया कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी। विधायक संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि जनहित के लिए हर स्तर पर प्रयास होंगे। बैठक में मंडल प्रभारी कमल नयन जोशी, जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, गोपाल रावत, जीवंती भट्ट, नितिन कार्की, भानू पंत, दयाकिशन पोखरिया, कुंदन बिष्ट, रीना मेहरा, संगीता पंत, अरविंद पडियार, ममता साह, विकास जोशी, कलावती असवाल आदि रहे।

निकाय चुनाव टालने की साजिश

भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला रहे। शनिवार को आयोजित बैठक में ढेला ने कहा कि इस बार लोकसभा व निकाय चुनावों में भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं के बल पर हर बूथ पर जीत हासिल करेगी। मंडल प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी हर वर्गों के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अम्बा दत्त आर्य का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष गुरुरानी, नीमा बिष्ट, पंकज अद्वेती, सुनील कुमार, खजान भट्ट आदि रहे।

– संजय तलवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।