राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ को लेकर पांडे सहित कई अधिकारियों का फेरबदल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ को लेकर पांडे सहित कई अधिकारियों का फेरबदल

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया।
राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ
पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है। इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।
कई आधिकारिक आदेशों में तबादलों और पदोन्नति की घोषणा की गई। जयंत नाइकनवारे, पुलिस उप महानिरीक्षक (वीआईपी सुरक्षा), पांडे की जगह अब नासिक पुलिस आयुक्त होंगे।
मीडिया में आरोप लगाने पर राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पांडे की आलोचना की थी। पांडे को विशेष महानिरीक्षक (महिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम विभाग) नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।