हिंसा पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, त्रिपुरा में दोबारा होगा मतदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिंसा पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, त्रिपुरा में दोबारा होगा मतदान

माकपा ने इसमें व्यापक हिंसा-धांधली होने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने इसबारे में त्रिपुरा के मुख्य

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीटों के लिए 168 मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसमें व्यापक हिंसा और धांधली होने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने इस बारे में त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अपने पर्यवेक्षकों आदि से रिपोर्ट मांगी थी।

CPI

उस रिपोर्ट के आधार पर उसने यह फैसला किया। चुनाव आयोग ने त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा है कि त्रिपुरा के 29 विधानसभा क्षेत्रों के 168 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान रद्द कर वहां 12 मई को फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

विपक्षी दलों ने पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।