पीड़ितों को राहत में राजनीति नहीं, केंद्र सरकार फंड जारी करे : ज्योतिरादित्य सिंधिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीड़ितों को राहत में राजनीति नहीं, केंद्र सरकार फंड जारी करे : ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाढ़ वाले इलाकों के सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं,

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र सरकार से मध्यप्रदेश के बाढ़ से नुकसान वाले इलाकों के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धनराशि देने की मांग की है। साथ ही कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पहुंचाई जाने वाली मदद में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 
सिंधिया ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में जिन इलाकों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, उसमें केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से धनराशि देनी चाहिए। प्राकृतिक आपदा में मदद में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाढ़ वाले इलाकों के सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं, इसमें लोगों के साथ फसलों के नुकसान का जायजा लिया जाना चाहिए। 
सिंधिया ने कहा कि वह स्वयं भी बाढ़ वाले इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के करीब 15 से 20 जिलों में बाढ़ का प्रकोप दिखाई दे रहा है। वे स्वयं इन इलाकों का दौरा करेंगे। अभी वे अपना दिल्ली दौरा निरस्त करके चंदेरी और मुंगावली जा रहे हैं। नुकसान का जायजा लेकर वे पूरी बात मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्र सरकार से बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपए की मांग रखी है। 
केन्द्र सरकार को यह धनराशि उपलब्ध करानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर पा रही है, पर सिंधिया ने कहा कि कौन क्या कह रहा है यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जनता क्या कहती है यह देखना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।