हिमाचल में आफत भरी बा‌रिश से राहत, दक्षिण-पश्चिम मानसून निष्क्रिय  हुअा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल में आफत भरी बा‌रिश से राहत, दक्षिण-पश्चिम मानसून निष्क्रिय  हुअा

NULL

शिमला : हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून निष्क्रिय बना हुआ है, इसके अधिकतर हिस्सों में बीते दो दिों से बारिश नहीं हुई है।  मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताहांत तक राज्य में भारी बारिश नहीं हो सकती। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”बीते दो दिनों से राज्य में मानसून निष्क्रिय बना हुआ है क्योंकि बीते 24 घंटों में दूरदराज के क्षेत्रों में आद्रता बढ़ी है।”

अधिकारी ने बताया कि मानसून कमजोर बना रहेगा। मध्यम से निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश जारी रहेगी।
मनाली, धर्मशाला, पालमपुर और डलहौजी के पर्यटक कस्बों में बारिश नहीं हुई। हालांकि शिमला में हल्की बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  राज्य में सबसे अधिक वर्षा सिरमौर जिले के नाहन में हुई जहां 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि 13 अगस्त को भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला,चंबा-पठानकोट और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य के सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया। ब्यास नदी का जलस्तर घटा है।
अधिकारी ने कहा कि सतलुज, ब्यास और यमुना और उनकी सहायक नदियां अभी भी किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में उफान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।