Raveena Tandon : भोपाल वन विहार में टाइगर के बाड़े में पत्थर फेंकने पर नाराज हुई रवीना टंडन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Raveena Tandon : भोपाल वन विहार में टाइगर के बाड़े में पत्थर फेंकने पर नाराज हुई रवीना टंडन

मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में एक टाइगर को पत्थर मारने का वीडियो शेयर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय उघान में एक टाइगर को पत्थर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक नाराजगी जाहिर की न विहार प्रबंधन पर सवाल भी उठाए हैं। दूसरी और वन विहार प्रबंधन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
ट्वीटर पर शेयर की प्रतिक्रिया 
रवीना टंडन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, वन विहार भोपाल मध्य प्रदेश, पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं, ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है, हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं, पत्थर फेंकते हैं बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं
भोपाल में टाइगर को पत्थर मारने पर रवीना नाराज | Raveena angry over stoning  Tiger in Bhopal
रवीना टंडन ने ट्वीट करके कही यह बात

रवीना टंडन के इस ट्वीट पर वन विहार प्रबंधन ने भी अपनी राय जाहिर की है। साथ ही रवीना के ट्वीट के साथ लिखा है, वन विहार प्रबंधन पहले से ही इस घटना की जांच कर रहा है और बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संरक्षित जानवरों के खिलाफ ऐसी कोई भी कार्यवाही वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।