रालोसपा नेता की हत्या साजिश : उपेन्द्र कुशवाहा  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रालोसपा नेता की हत्या साजिश : उपेन्द्र कुशवाहा 

NULL

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पटना एयरपोर्ट पर कहा कि रालोसपा नेता की हत्या एक राजनीत साजिश है साजिश के तहत नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख जन्दाहा, मनीष सहनी को प्रखंड कार्यालय में गोली मारकर कर दी गई। गोली की आवाज थाने तक गई  लेकिन दुख की बात है अभी तक अपराधी की गिरफ्तारी नही हो सकी। अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्दारी होनी चाहिए। वही रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि वैशाली जिला के जन्दाहा प्रखंड परिसर के रालोसपा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
बिहार सरकार और प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय और असंवेदनशील हो गई है। बिहार में बढ़ती अप्रिय घटनाएं सरकार की अनदेखी और कानून में सख्ती की कमी का एक उदाहरण है। बिहार में खराब शासन स्पष्ट संकेत दे रही है कि स्थिति नियंत्रण में नहीं है और ऐसी घटनाएं हर जिले में लगातार होती जा रही है। इसलिए मैं सरकार से अनुरोध करना चाहता हूं कि कमजोर कानून और बढ़ते जुर्म के संदर्भ में चीजों को गंभीरता से लिया जाए। क्योंकि प्रशासन और सरकार असफल रही तो लोगों को सुरक्षा कौन प्रदान करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।