Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा 'INDIA गठबंधन की रैली में देश विरोधियों का जमावड़ा' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा ‘INDIA गठबंधन की रैली में देश विरोधियों का जमावड़ा’

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उलगुलान रैली को लेकर इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि रांची में इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में देश विरोधी, सनातन विरोधी, झारखंड विरोधी, विकास विरोधी लोगों का जमावड़ा हो रहा है। इसमें वही लोग शामिल हो रहे हैं, जिसने झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया है। बाबूलाल मरांडी शनिवार को पार्टी के मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 वर्षों तक देश में राज किया, इस दौरान उसने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को दबाने का काम किया। जयपाल सिंह को खरीदने का काम किया, उनकी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया। शिबू सोरेन उपयोग सरकार बचाने में किया। पैसा देकर आंदोलन को दबा दिया

बाबूलाल मरांडी ने हमला करते हुए यह भी कहा कि आदिवासियों के विकास, उन्हें मान-सम्मान देने और राज्य को विकास के पथ पर ले जाने का काम बीजेपी और एनडीए गठबंधन ने किया है।स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने वचन दिया था कि सत्ता में आते ही झारखंड अलग राज्य की स्थापना होगी। स्त्ता में आने के बाद उन्होंने 15 नवंबर,2000 को अलग राज्य बना दिया। यह सोच एक आम आदमी की है। मरांडी ने कहा कि रैली में शामिल होने वाले सत्ता में आने पर सारा समय लूटने में लगाते हैं।

हेमंत सोरेन पर मरांडी का वार

बाबूलाल मरांडी ने कहा हेमंत सोरेन 4 साल सरकार में रहे। आज वे जेल में हैं। जैसी करनी वैसी भरनी वाली कहावत उन पर चरितार्थ हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता सब जानती है। जनभावना का सम्मान नहीं करने, हर तरह से जनता को लूटने वालों का जमावड़ा रैली में हो रहा है। ऐसे लोगों पर जनता कैसे विश्वास करेगी।

INDIA गठबंधन सनातन विरोधी- मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में वर्ष 2000 से पहले गांवों में बिजली नहीं थी। बीजेपी की केंद्र और राज्य में सरकार बनने पर गांव-गांव तक बिजली पहुंच गई। लालटेन और ढिबरी सब भूल गए। कांग्रेस की सरकार ने वास्तव में विकास किया होता तो आज देश कहां से कहां होता। 10 साल में मोदी सरकार ने विकास की लंबी लकीर खींची है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग सनातन विरोधी हैं। सनातन की मच्छर, डेंगू से तुलना करते हैं। समूल नष्ट करने की बात करते हैं। उन्होंने भगवान श्री राम के बारे में भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिव पूजन पाठक और अविनेश सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।